हरियाणा : पराली में अधजला शव मिलने से फैली सनसनी, जताई गई हत्या की आशंका

By: Ankur Fri, 05 Mar 2021 6:57:15

हरियाणा : पराली में अधजला शव मिलने से फैली सनसनी, जताई गई हत्या की आशंका

हरियाणा के कैथल के गांव क्योड़क में तब सनसनी फैल गई जब उसके पास हांसी बुटाना लिंक नहर पर एक पराली में जला हुआ शव मिला। शव आधे से ज्यादा जल चुका है। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कुलवंत सहित सीआईए 1 व 2 की टीमें और क्योड़क पुलिस चौकी प्रभारी के अलावा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। डीएसपी कुलवंत सिंह ने कहा कि हत्या करके शव को यहां जलाया गया है। अभी पुलिस जांच कर रही है।

घटनास्थल पर अधजली हालत में शव दिख रहा है जिसकी एक टांग पूरी तरह से जल चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करके शव को जलाते हुए सुबूत मिटाने का प्रयास किया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के पूरे एरिया की छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :

# दिल्ली : गांव जाने की मामूली बहस को लेकर महिला ने दो बच्चों की हत्या कर की खुदखुशी

# Bengal Assembly Elections: नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी दीदी, 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; 100 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के

# West Bengal Assembly Election 2021: TMC ने जारी की 291 कैंडिडेट की लिस्ट, नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com